Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Nov 30, 2012 - 21:00:04 PM


Title - आगरा-जयपुर शताब्दी ट्रेन शुरू
Posted by : puneetmafia on Nov 30, 2012 - 21:00:04 PM

आगरा-जयपुर शताब्दी ट्रेन शुरू

  भरतपुर। बजटीय घोषणा की बहुप्रतीक्षित ट्रेन जयपुर-आगरा फोर्ट शताब्दी बुधवार सुबह भरतपुर स्टेशन पहुंची। यहां पर रेल सलाहकार समिति के सदस्य आलोक शर्मा, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, ऑटो मोबाइल यूनियन के अध्यक्ष शिवलहरी शर्मा व कोमी एकता समिति के चंद्रकांत गर्ग व व्यापार महासंघ के नरेन्द्र गोयल ने ट्रेन चालक आर.सी.गुप्ता का माला व साफा पहना और मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया।

ट्रेन का संचालक उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद के जयपुर मण्डल द्वारा किया जा रहा है। स्टैशन पर पहुंची ट्रेन फूलों से सजी हुईऔर स्टेशन पर मौजूद हर कोई उसकी जानकारी लेने में लगा हुआ था। इस मौके पर सामाजिक संगठनों किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्यामवीर सिंह, स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के मनोज दुबे, शैलेन्द्र उपाध्याय, दिनेश फौजदार, मित्र मण्डली भारत समाज के भगवत कटारा, स्काउट संघ के जगदीश उपमन, प्रताप सिंह, लायन्स क्लब के राकेश गुप्ता, हरिओम बंसल, शारीरिक शिक्षक संघ के गब्बर सिंह, संस्कृत शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अनिल भारद्वाज, सेवादल के बृजेश शर्मा, जिला पर्यावरण समिति के सदस्य विनोद अवस्थी, रेलयात्री संघ के रवि जाटव, डी.सी. सैनी, कार्यवाहक स्टेशन