Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 10, 2012 - 00:00:04 AM


Title - आंदोलन की घोषणा से रेलवे प्रशासन चौकस
Posted by : riteshexpert on Jun 10, 2012 - 00:00:04 AM

हिण्डौनसिटी। कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के आंदोलन की घोषणा के साथ ही रेलवे प्रशासन चौकस हो गया है। रेलवे ने संभावित आंदोलन से प्रभावित रेल स्टेशनों के अधिकारियों को अग्रिम आदेश तक मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया है। छाण गांव में महापड़ाव से आंदोलन की घोषणा की सूचना मिलने पर कोटा मण्डल के डीआरएम ने स्टेशनों पर सभी विभागों के अधिकारियों के आगामी अवकाश निरस्त कर कार्यस्थल (मुख्यालय) नहीं छोड़ने की हिदायत दी है।

आंदोलन के पूर्व अनुभवों के आधार पर डीआरएम ने आंदोलन से प्रभावित रहने वाले स्टेशन प्रबंधकों को हर घंटे में आंदोलन की रणनीति, गति व रेलवे सम्पत्ति सुरक्षा एवं नुकसान के बारे में मण्डल कंट्रोल रूम को अवगत कराने के निर्देश दिए है।