| अवध-आसाम एक्सप्रेस के लीज वैन में ओवरलोडिंग by puneetmafia on 21 January, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | अवध-आसाम एक्सप्रेस के लीज वैन में ओवरलोडिंग on 21 January, 2013 - 06:01 PM | |
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर स्टेशन पर शनिवार की सुबह रेलवे अधिकारियों ने 15610 डाउन अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में क्षमता से अधिक लोड किये गये 181 पैकेट माल उतार लिये। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नयागांव के समीप उक्त ट्रेन की एक साधारण बोगी का हैंगिंग स्प्रिंग टूट गया और उसकी वजह से ट्रेन घंटों वहां रुकी रही। ट्रेन के रवाना होने के बाद कैरेज विभाग के कर्मचारी ने जब ओवरलोडिंग की वजह से पार्सल वैन को एक तरफ झुका हुआ पाया तो इसकी सूचना सोनपुर के रेल अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सोनपुर रेल डिविजन के सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंच गये तथा सोनपुर में उक्त ट्रेन के पहुंचने पर पार्सल में लोड किये गये माल की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उस ट्रेन में क्षमता से अधिक माल लोड किया गया है। उसके बाद पार्सल के लीज वैन में लदे माल को उतार कर उसका वजन किया गया तो सभी हैरत में पड़ गये। दरअसल दिल्ली से गुवहाटी के लिए बुक कराये गये माल को लीज वैन में ठेकेदार ने क्षमता से अधिक लोड कर दिया था। जिसकी वजह से ट्रेन के परिचालन पर प्रभाव पड़ रहा था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वह माल राजस्थान के एक लीज वैन के ठेकेदार सुभाष शर्मा ने वह माल दिल्ली से गुवहाटी के लिए बुक कराये थे। जिसमें टेलीविजन तथा होजियरी गुड्स समेत अन्य सामान थे। हैरत करने वाली बात यह है कि 3721 किलो के वजन में से 2721 किलो वजन उस पार्सल वैन में क्षमता से अधिक लोड किये गये थे। जिसे रेलवे अधिकारियों ने सोनपुर में उतार लिया। इस दरम्यान अवध असम ट्रेन सोनपुर स्टेशन पर ढाई घंटे तक रुकी रही। काफी देर तक माल का वजन करने की प्रक्रिया के बाद उसका मूल्यांकन किया गया। तब जाकर उसके ठेकेदार को इसके लिए एक लाख 70 हजार 494 रुपये का जुर्माना किया गया। | ||