Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Dec 27, 2012 - 21:00:49 PM


Title - अब गुडग़ांव भी रुकेगी स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : eabhi200k on Dec 27, 2012 - 21:00:49 PM

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद के बीच चलने वाली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गुडग़ांव में भी करने के आदेश जारी किए हैं। नई दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस गुडग़ांव स्टेशन पर रात 8 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी और 8 बजकर 47 मिनट पर प्रस्थान करेगी। अहमदाबाद से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस गुडग़ांव स्टेशन पर सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर पहुंच कर 6 बजकर 29 बजे प्रस्थान करेगी।