Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 26, 2013 - 06:00:18 AM


Title - अब आपके घर के पास मिलेगा रेलवे का जनरल टिकट
Posted by : irmafia on Jan 26, 2013 - 06:00:18 AM

भोपाल। अब आपको अपने घर के पास ही रेलवे का जनरल टिकट मिलेगा। इसके लिए रेलवे प्राइवेट पार्टियों से विंडो खुलवाएगा। रेल मंडल के 54 स्टेशनों के आसपास 155 स्थानों पर यह नई विंडो खोली जाएंगी।इसके लिए भोपाल और हबीबगंज क्षेत्र में दो दर्जन स्थानों पर जनरल टिकट उपलब्ध कराने के लिए जनसाधारण रेल टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) नियुक्त किए जाएंगे। इन टिकट एजेंटों को प्रति यात्री एक रुपए कमीशन मिलेगा।

इस तरह खुलेंगी: भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 20 और हबीबगंज क्षेत्र में 4 स्थानों पर जेटीबीएस बनाए जाएंगे। इसके पूर्व भोपाल में 10 और हबीबगंज में 3 स्थानों पर यह खोले जाने थे। आगामी 22 फरवरी तक इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

ऐसे करें आवेदन: आवेदन प्रक्रिया के लिए रेलवे ने टेंडर्स की वेबसाइट पर प्रस्ताव की पूरी जानकारी फीड कर दी है। इस पर दिए गए प्रोफार्मा में आवेदकों को एप्लाई करना होगा।