Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Dec 13, 2012 - 20:00:04 PM


Title - अन्य उद्यमों में रेलवे की अंशधारिता
Posted by : railenquiry on Dec 13, 2012 - 20:00:04 PM

राज्यमंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोक सभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अनेक आमान परिवर्तन, नई लाइन और अन्य परियोजनाओं में राज्य सरकारों, बड़े पत्तनों और अन्य शेयरधारकों के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है। रेल मंत्रालय की प्रत्यक्ष रूप से या अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पी.एस.यू) अन्य संगठनों के माध्यम से निम्नलिखित संयुक्त उद्यमों में इक्विटी भागीदारी हैः
1. पीपवाव रेल को ऑपरेशन लिमिटेड (पीआरसीएल), (ii) हसन मंगलोर रेल विकास कम्पनी लिमिटेड (एचएमआरडीसी), कच्छ रेलवे कम्पनी, (iii) भरूच दाहेज रेल कम्पनी लिमिटेड (बीडीआरसीएल), (iv) अंगुल- सुकिंदा रेलवे लिमिटेड, (v) हरिदासपुर- पारादीप रेलवे कंपनी लिमिटेड, (vi) भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लि. (आईआरएसडीसी), (vii) कोलकाता मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. (केएमआरसीएल), (viii) भारतीय रेलवे बिजली कम्पनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल)।उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय और इसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/अन्य संगठनों का संयुक्त उद्यम में भाग लेना एक सतत् प्रक्रिया है जो अवसंरचना और अन्य विकासत्मक आश्यकताओं पर निर्भर करता है।