Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Sep 14, 2013 - 20:56:20 PM


Title - अंबाला दिल्ली के बीच चलने वाली नई ट्रेन का करेंगे स्वागत
Posted by : TrustMe on Sep 14, 2013 - 20:56:20 PM

सहारनपुर दिल्ली के बीच के बीच बहुप्रतिक्षित नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर जिले के व्यापारियों व उद्यमियों ने हर्ष जताया है। ट्रेन के प्रथम बार सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत का किया जायेगा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यालय पर आयोजित बैठक में अंबाला दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में अहम भूमिका निभाने पर सांसद जगदीश राणा का आभार जताया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद सहारनपुर दिल्ली के बीच एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि अंबाला में ट्रेन का ट्रायल सुबह 11 बजे डीआरएम अनिल कठपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। पहले दिन यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी जहां उसका स्वागत किया जायेगा। महासचिव शलभ राय, अशोक छाबड़ा ने सांसद जगदीश राणा व स्टेशन अधीक्षक अरविंद शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रेन बराड़ा, जगाधरी वर्कशाप व जगाधरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद, शाहदरा होते हुए दिल्ली तक जायेगी। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, अबुबकर सिद्दीकी, संदीप कपूर, तिलकराज, मेहरबान, विनोद अरोड़ा, राजेश गुप्ता, विवेक चावला, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे। उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा ने दिल्ली मार्ग पर नई ट्रेन का संचालन शुरू कराए जाने पर सांसद जगदीश राणा का आभार जताया। साथ ही शनिवार को ट्रेन चालक दल के सदस्यों के स्वागत में स्टेशन पहुंचने का आह्वान किया। मंडल रेलवे उपभोक्ता सुझाव समिति सदस्य अनिल शर्मा व उत्तर रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य सतपाल कालड़ा ने भी सांसद जगदीश राणा का नई ट्रेन के संचालन पर आभार जताया है।