Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 23, 2012 - 00:00:14 AM


Title - अंकलेर-राजपीपला रेलमार्ग पर गेज परिवर्तन का काम पूरा:सोलंकी
Posted by : railgenie on Aug 23, 2012 - 00:00:14 AM

रेल राज्य मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने कहा कि गुजरात में अंकलेर-राजपीपला मार्ग पर गेज परिवर्तन का काम लगभग पूरा हो चुका है.
उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मार्ग पर यात्री टेनें चलने लगेंगी.

भरूच से कांग्रेस के सांसद सोलंकी ने बताया कि इस मार्ग पर 12 स्टेशन होंगे और यह कार्य 200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो रहा है. इस मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में बदला जा रहा है.

गौरतलब है कि अहमदाबाद-मेहसाणा-जयपुर मार्ग , अहमदाबाद-पालनपुर सेक्‍शन को छोड़कर, पालनपुर-अजमेर का कहीं-कहीं दोहरीकरण शुरू कर दिया गया है. मेहसाणा- पालनपुर के दोहरीकरण सहित अहमादाबद-मेहसाणा के आमान परिवर्तन के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है. राजकोट-ओखा सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है.