Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jun 06, 2012 - 00:00:34 AM


Title - video: Rewanchal Express General Coach went back down the track - वीडियोः रेवांचल एक्सप्रेस का जनरल
Posted by : greatindian on Jun 06, 2012 - 00:00:34 AM

भोपाल। हबीबगंज के कोचिंग डिपो से सभी ट्रेनें सही समय पर तैयार हो जाएंगी। रेवांचल के एसी कोच के बफर टूटने का कोई प्रभाव ट्रेनों की रवानगी पर नहीं पड़ेगा।

मंगलवार को सुबह रेवांचल एक्सप्रेस को कोचिंग डिपो में ले जाते वक्त शंटिंग के दौरान जनरल कोच पटरी से उतरकर वापस चढ़ गया था।

इससे उससे जुड़े हुए एसी कोच के दोनों बफर टूट गए थे। कोचिंग डिपो के कर्मचारियों ने बफर बदलकर रेवांचल, भोपाल एक्सप्रेस, हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी आदि को उनकी वाशिंग लाइनों तक लगभग तय समय तक पहुंचा दिया।

इस कारण ट्रेनें धुलकर तैयार की जा रही हैं। रेल सूत्रों का कहना है कि ट्रेनें सही समय पर रवाना हो जाएंगी, इसके लिए कुछ कर्मचारी बढ़ाए गए हैं।