Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 23, 2012 - 15:00:11 PM


Title - RAIL NEWS CENTER: कल से चलेगी डबल डेकर एसी ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Aug 23, 2012 - 15:00:11 PM

जयपुर.लंबे इंतजार के बाद जयपुर से दिल्ली के बीच एसी डबल डेकर सुपरफास्ट ट्रेन 24 अगस्त से चलेगी। इस दिन दिल्ली सराय रोहिल्ला में उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद शाम 5:35 बजे दिल्ली से यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना होगी, जो रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। नियमित रूप से संचालन अगले दिन 25 अगस्त से प्रारंभ होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने बताया कि नियमित रुप से यह ट्रेन जयपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 10:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 5:35 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 8 डबल डेकर एसी कुर्सीयान व 2 पावर कार सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। किराया जयपुर से गुडग़ांव तक 327 रुपए, दिल्ली केंट तक 337 रुपए और दिल्ली सराय रोहिल्ला तक 347 रुपए होगा। गौरतलब है कि ट्रेन का उद्घाटन 16 अगस्त को होने वाला था, लेकिन केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था।