Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 16, 2012 - 03:01:15 AM


Title - RAIL NEWS CENTER: 11 से जालंधर, लुधियाना में भी रुकेगी दुरंतो
Posted by : railgenie on Aug 16, 2012 - 03:01:15 AM

जालंधर. यात्रियों की मांग के आगे आखिरकार रेलवे को झुकना ही पड़ा। दुरंतो एक्सप्रेस के रूप में चलने वाली ट्रेन अब अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट के रूप में चलेगी। यही नहीं, 11 सितंबर से इसका स्टॉपेज जालंधर और लुधियाना में भी होगा।

डीआरएम एनसी गोयल ने बताया कि यह ट्रेन अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। जालंधर में इसका तीन मिनट का स्टॉपेज होगा। यहां से यह 6 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। इसी तरह लुधियाना में पांच मिनट के स्टॉपेज के साथ सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। जबकि सरहिंद में ट्रेन का इंजन बदले जाने की वजह से 20 मिनट का स्टॉपेज होगा। वहां से ट्रेन 8 बजकर 33 मिनट पर रवाना होगी और चंडीगढ़ सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर पहुंचेगी।

लुधियाना में 5, जालंधर में3 मिनट होगा स्टॉपेज

यह ट्रेन चंडीगढ़ से शाम 6 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और सरहिंद में 4 मिनट के स्टॉपेज के साथ 8 बजकर 16 मिनट पर पहुंचेगी। लुधियाना में पांच मिनट के स्टॉपेज के साथ 9 बजकर 10 बजे, जालंधर में 3 मिनट के स्टॉपेज के साथ 10 बजकर 13 मिनट व अमृतसर में रात 11 बजकर 23 मिनट पर पहुंचेगी।