Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 18, 2012 - 18:00:04 PM


Title - officers in the trains - रेड रिबन दिखाने के लिए बच्चों को पैदल चलाया, अफसर आए गाड़ियों में - www.bha
Posted by : puneetmafia on Dec 18, 2012 - 18:00:04 PM

एड्स अवेयरनेस के लिए प्रशासन ने सोमवार को स्कूली विद्यार्थियों को खूब लेफ्ट राइट कराया। रेलवे स्टेशन पर पहुंची रेड रिबन एक्सप्रेस देखने के लिए स्कूली बच्चे हांफते-हांफते पहुंचे।   अफसर खुद तो आयोजन में गाड़ियों में आए लेकिन स्कूली बच्चों के लिए किसी तरह की कन्वेंस का इंतजाम नहीं किया। उधर, शिक्षा विभाग रेड रिबन एक्सप्रेस में बच्चों को भेजने के प्रशासनिक आदेशों में बंधा था। बच्चे न भेजने पर कल को जवाबदेही हो सकती थी। लिहाजा, बच्चों को दूर-दूर के स्कूलों से भी पैदल ही भेज दिया गया। पीएयू स्कूल से भी बच्चे पैदल आए। कई बच्चे रास्ते में थककर बैठ गए और कई वाहनों से लिफ्ट मांगते दिखे।   एडीसी नीरू कत्याल के नेतृत्व में आर्गेनाइजिंग कमेटी की मीटिंगों में तय हुआ था कि तीस से ज्यादा बसों का इंतजाम होगा। बताया जाता है कि एडीसी ने रविवार शाम को रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को लेकर तालमेल न होने पर नाराजगी जताई थी।   उन्होंने सेहत विभाग के अफसरों को कहा कि वे स्कूलों को बच्चे भेजने के लिए कह रहे हैं लेकिन किस स्कूल में कब बस आएगी, यह क्यों नहीं बताया गया। असल बात ये थी कि विभाग चार