Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 10, 2013 - 08:58:03 AM


Title - New Train Shirdi Puri Raipur Weekly Train - Bilaspur News
Posted by : nikhilndls on Aug 10, 2013 - 08:58:03 AM

बिलासपुर। पुरी या फिर शिरडी जाने वालों को एक और साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा रायपुर से मिलेगी। इस बजट में घोषित पुरी-शिरडी साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 अगस्त से पटरी पर आएगी।

रेल प्रशासन ने ट्रेन को शुरू करने की तैयारी कर ली है। ट्रेन पेंट्रीकार सहित 22 कोच के साथ चलेगी। वर्ष 2013-14 के रेल बजट में पुरी से शिरडी के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा हुई थी। इस ट्रेन को 16 अगस्त से शुरू करने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन 16 अगस्त की रात 10:15 बजे पुरी से छूटेगी, जो खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, मनचेश्वर, अंगुल, संबलपुर, टिटलागढ़ होते शनिवार की दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसी तरह शिर्डी से पुरी के लिए यह ट्रेन 18 अगस्त को रवाना होगी। यह ट्रेन शिर्डी से हर रविवार को दोपहर 1 बजे छूटेगी, जो कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, अकोला, बदनेरा, वर्धा, नागपुर, गोदिया होते हुए सोमवार की सुबह 7:35 बजे रायपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 6 जनरल, 9 स्लीपर, 3 एसी थ्री, 1 एसी टू एवं पेंट्रीकार सहित कुल 22 कोच होंगे।

पुरी तक जाएगी एलटीटी एक्सप्रेस

एलटीटी से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 11 अगस्त से भुवनेश्वर के बजाय पुरी तक जाएगी। इसी तरह यह ट्रेन हर मंगलवार को पुरी से एलटीटी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन व्हाया रायपुर चलती है, लिहाजा रायपुर के लोगों को पुरी के लिए एक और ट्रेन मिल गई।