Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jan 22, 2013 - 21:00:32 PM


Title - Misbehave with girl students in moving train in Muzaffarpur in Bihar - बिहार के मुजफ्फरपुर में चलती
Posted by : RailXpert on Jan 22, 2013 - 21:00:32 PM

मुजफ्फरपुर। बरौनी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के उजियारपुर स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एस-5 में यात्रा कर रही लड़कियों के साथ स्थानीय लड़कों ने बदसलूकी की। लड़कियों द्वारा विरोध करने पर लड़कों ने धक्का-मुक्की कर दी। इतना ही नहीं लड़कों ने ट्रेन पर पथराव करते हुए हंगामा किया। ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचते ही लड़के भाग निकले। डरी-सहमी पीड़ित छात्राएं मुजफ्फरपुर पहुंची। जिसके बाद लड़कियों की टीम लीडर प्रो. रंजना कुमारी ने रेल थाना में अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।