Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Dec 07, 2012 - 15:00:10 PM


Title - MEMU on Lucknow -Hardoi Route
Posted by : railenquiry on Dec 07, 2012 - 15:00:10 PM

हरदोई से लखनऊ के बीच मेमो ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिए जाने पर जिलेवासियों में खुशी की लहर है। दैनिक यात्री संघ, समाज सेवियों और व्यापारियों आदि ने इसके लिए सांसद नरेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

सांसद नरेश अग्रवाल ने हरदोई से लखनऊ के बीच मेमो के संचालन का मामला राज्य सभा में उठाया था और बीते दिनों रेल मंत्री पवन बंसल से मुलाकात कर इस बाबत बातचीत की थी। इसके बाद मेमो ट्रेन के संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई। रेल मंत्री ने भी मेमो चलाए जाने के संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, यात्री दैनिक संघ से जुड़े छोटू, पवन, सुधीर, व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह गौर, अचल अग्रवाल आदि ने मेमो का संचालन शुरू कराने में अहम भूमिका निभाने के लिए सांसद नरेश अग्रवाल को आभार व्यक्त किया।