Indian Railways News => Topic started by messanger on Oct 15, 2012 - 12:01:37 PM


Title - gorakhpur delhi electric train dec-2013
Posted by : messanger on Oct 15, 2012 - 12:01:37 PM

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वी के यादव ने शुक्रवार को कहा कि मार्च के आखिर तक बाराबंकी तक चलने वाली मेमू ट्रेनों का विस्तार गोण्डा तक हो जाएगा। इसके बाद दिसम्बर 2012 तक गोरखपुर से दिल्ली के बीच विद्युत इंजन लगाकर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अगले महीने से आनंदनगर से बढ़नी के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनें चलाई जाएंगी। 15 व 16 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त के ट्रायल के बाद इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।
डीआरएम वीके यादव ने बताया कि विद्युतीकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है। अगले साल मार्च के आखिर तक लखनऊ से बाराबंकी तक जाने वाली मेमू ट्रेनों को गोण्डा तक बढ़ा दिया जाएगा। जिससे लोगों को कम किराए में मेमू ट्रेनों के सफर की सुविधा मिलने लगेगी। दिसम्बर 2012 तक लखनऊ से गोण्डा होते हुए गोरखपुर तक विद्युतीकृत ट्रेनें चलने लगेंगी। मार्च 2014 से छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ-नई दिल्ली के मध्य सीधी विद्युतीकृत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे करीब 40 फीसदी ईंधन की बचत होगी।
आनंदनगर से बढ़नी के मध्य बड़ी लाइन का काम पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त 15 व 16 अक्टूबर को 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल लेंगे। गोरखपुर से बढ़नी के लिए दो और आनंदनगर से बढ़नी के लिए एक जोड़ी ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। एनईआर के 60 दफ्तरों में सोलर पैनलों से होगी विद्युत आपूर्ति
पूर्वोत्तर रेलवे के 60 कार्यालयों में जल्द ही सोलर प्लाण्ट के जरिए विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी। डीआरएम कार्यालय में19 लाख की कीमत से लगाया गया पहला सोलर प्लाण्ट शुक्रवार को चालू कर दिया गया। इससे 10 किलोवाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। अगले साल तक सीतापुर, गोण्डा, बहराइच, गोरखपुर, लखीमपुर जैसे स्टेशनों के कार्यालयों में सोलर प्लाण्ट के जरिए बिजली मिलने लगेगी। मुख्य विद्युत अभियंता वीके टेम्टे व डीआरएम वीके यादव ने कहा कि ऐसे ही 60 सोलर प्लाण्ट लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 120 मीटर की छत पर लगाए गए इस प्लाण्ट से मिलने वाली बिजली का कनेक्शन सीधे रेलवे के ग्रिड से किया गया है।
जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पहले सोलर प्लाण्ट की बिजली खर्च होगी। उसके बाद बिजली विभाग से मिलने वाली बिजली खर्च की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 60 सोलर प्लाण्ट स्वीकृत कर दिए हैं अब उनके लगाने का काम अगले साल तक किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ एडीआरएम एमके अग्रवाल, सीनियर डीएसओ एमके सिंह, आरके गोयल, नीलिमा सिंह, ओपी सिंह, आर कुमार व सीनियर डीसीएम राधेश्याम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
00