Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 07, 2012 - 00:00:13 AM


Title - Electrification of Lucknow Moradabad Rail Route
Posted by : puneetmafia on Oct 07, 2012 - 00:00:13 AM

मुरादाबाद से रोजा तक दौड़ा इलेक्टि्रक इंजन
कार्यालय संवाददाता, मुरादाबाद : रेलवे प्रशासन ने मुरादाबाद से रोजा तक इलेक्टि्रक इंजन चलाकर ट्रायल किया। इसके बाद अमृतसर से लखनऊ तक इलेक्टि्रक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे अधिकारी दीपावली से पहले इलेक्टि्रक ट्रेन चलने का दावा कर रहे हैं। गुरुवार की रात मंडल रेल प्रशासन के विद्युत विभाग और भारतीय रेल विद्युतीकरण संगठन (आरई) की संयुक्त टीम ने मुरादाबाद से रोजा तक रन थ्री (बिना रुके) इलेक्टि्रक इंजन चलाकर ट्रायल लिया। टीम को कहीं भी तकनीकी खामी नहीं मिली। इस मार्ग पर पहली बार सफलता पूर्वक इलेक्टि्रक इंजन का संचालन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने बताया कि सफलता पूर्वक इलेक्टि्रक इंजन चलाने की जानकारी सीआरएस को दे दी गई है। सीआरएस द्वारा 21 अक्टूबर तक मुरादाबाद से निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। संभावना है कि सीआरएस से 31 अक्टूबर तक इलेक्टि्रक ट्रेन चलाने की अनुमति मिल जाएगी। जिससे दीपावली से पहले इलेक्टि्रक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि अमृतसर से मुरादाबाद तक इलेक्टि्रक ट्रेन का संचालन तो दो साल पूर्व हो चुका है। उसी दौरान लखनऊ से हरदोई तक भी इलेक्टि्रक ट्रेन की स्वीकृति दे दी गई थी। दो माह पूर्व कमिश्नर रेलवे आफ सेफ्टी (सीआरएस) ने हरदोई से रोजा के बीच इलेक्टि्रक ट्रेन चलाने की अनुमति दे चुके हैं। मुरादाबाद से रोजा तक कार्य पूरा न होने और स्वीकृति न मिलने से इलेक्टि्रक ट्रेन नहीं चल पा रही है। यह भी बता दें कि इसी माह जम्मूतवी से जालंधर तक इलेक्टि्रक ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने की संभावना है।