| bhind etawa railway track - अगले साल से दौडऩे लगेंगी भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन by ConfirmTicket on 01 December, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
ConfirmTicket | bhind etawa railway track - अगले साल से दौडऩे लगेंगी भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन on 01 December, 2012 - 03:00 AM | |
भिंड। बहुप्रतीक्षित भिंड-इटावा रेल लाइन के निर्माण में बड़ी बाधा बने चंबल पुल के काम ने फिर से गति पकड़ ली है। रेल प्रशासन ने करीब डेढ़ साल से ठप पड़े काम में तेजी लाते हुए निर्माण एजेंसी को चंबल और यमुना नदी पर पुलों का काम हर हाल में ३१ मार्च २०१३ पूरा करने को कहा है। रेल प्रशासन की मानें तो इन पुलों का काम पूरा होने के बाद अगले दो माह में रेल लाइन बिछाने से संबंधित सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मई-जून २०१३ से ट्रैक पर भिंड से इटावा तक ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। मालूम हो, कि वर्ष 2002 में इस ट्रैक के लिए काम शुरू हुआ, लेकिन दस साल तक इस पर धीमी गति से काम हुआ। | ||