| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Jan 09, 2013 - 12:00:29 PM |
Title - 9.30 घंटे देर से आयी पर समय से खुली राजधानीPosted by : railenquiry on Jan 09, 2013 - 12:00:29 PM |
|
|
दिल्ली से राजेन्द्रनगर आने वाली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे विलंब से पहुंची। हालांकि, रेल प्रशासन ने इसे राजेन्द्रनगर टर्मिनल से समय पर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से पटना पहुंची। इस ट्रेन को रात नौ बजे पटना जंक्शन से ही दिल्ली वापस कर दिया गया। जनसाधारण एक्सप्रेस दस घंटे विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन आज दिल्ली के लिए नहीं खुल सकी। जनसाधारण एक्सप्रेस बुधवार सुबह 6.10 बजे दिल्ली को रवाना होगी। जनसाधारण से दिल्ली जाने वाले यात्री राजेन्द्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर सुबह का इंतजार करने को मजबूर हैं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से पटना पहुंची और इसे शाम 7.30 बजे खोला गया। |