| Indian Railways News => | Topic started by chotelal on Oct 05, 2012 - 15:01:17 PM |
Title - 80 हजार केवीए लाइन की कहर से बाल-बाल बची रेलवेPosted by : chotelal on Oct 05, 2012 - 15:01:17 PM |
|
|
मेरठ : शुक्र मनाइए, मंगलवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चोरों ने आधी रात को पावर ट्रांसमिशन की 132 केवीए के टॉवर को अपना निशाना बना दिया। रेलवे लाइन के पास टॉवर को उन्होंने काट दिया। इससे 80 हजार किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन रेलवे के संपर्क में आने से बाल-बाल बची। यह लाइन रेलवे को छू गई होती तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दहल गई होती।उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन (पश्चिम) से जुड़े 14 जिलों में 132 केवीए ट्रांसमिशन की करीब चार हजार किलोमीटर लाइन दौड़ रही है। इन लाइनों से करीब 80 हजार किलोवाट बिजली 14 जिलों के करीब सौ बिजलीघरों पर पहुंच रही है। मंगलवार की रात 12 बजकर 35 मिनट पर हापुड़ से 14 किलोमीटर दूर डासना मसूरी के पास ट्रांसमिशन की 16 मीटर टॉवर को चोरों ने निशाना बना दिया। उन्होंने टॉवर को काट दिया। इससे रात में ही डासना गाजियाबाद का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब गया। एनएच -24 के किनारे रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रही ट्रांसमिशन के टॉवर कटने से ट्रांसमिशन की लाइन हवा में झूलने लगी। लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली रूट की लाइन के ऊपर ट्रांसमिशन की लाइन मौत बनकर मंडराती रही। यह तो गनीमत रही कि ट्रांसमिशन की लाइन पटरी पर नहीं गिरी वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी। |