Indian Railways News => Topic started by irmafia on Nov 25, 2012 - 06:00:17 AM


Title - 31 रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम ऑनलाइन हुए
Posted by : irmafia on Nov 25, 2012 - 06:00:17 AM

भोपाल। पश्चिम-मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग का यात्रियों ने काफी फायदा उठाया। अभी तक 31 स्टेशनों के रिटायरिंग ऑनलाइन किए जा चुके हैं। इनमें पश्चिम-मध्य रेलवे के तीन रिटायरिंग रूम मुख्य रूप से शामिल हैं।यात्रियों ने पश्चिम-मध्य रेलवे के रिटायरिंग रूम को 5 हजार 181 बार ऑनलाइन बुक किया। इससे रेलवे को 17 लाख 45 हजार रुपए राजस्व के रूप में मिले। इसमें सबसे खास बात यह है कि भोपाल, जबलपुर और कोटा से सीधे यह रिटायरिंग रूम ऑनलाइन जुड़े हैं। रेलवे की वेबसाइट पर इनकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।