Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jan 24, 2013 - 15:01:00 PM


Title - 31 को दौड़ेगा ब्रॉडगेज का इंजन
Posted by : riteshexpert on Jan 24, 2013 - 15:01:00 PM

झुंझुनूं/ लुहारू। लुहारू-सीकर के बीच आमान परिवर्तन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। काटली नदी क्षेत्र व नवलगढ़ मुकुन्दगढ़ के बीच दो जगह ब्रिज का चल रहा है। यह भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। रेल प्रशासन लुहारू से सीकर के बीच 125 किमी मार्ग पर 31जनवरी को इंजन चलाकर ट्रायल करने की तैयारी में है। इसके बाद रही खामियों को दूर कर फरवरी-मार्च माह में मालगाड़ी चलाने की योजना है। उतर-पश्चिम रेलवे के अघिकारी ट्रेक का पुश ट्राली से निरीक्षण कर चुके हैं।
आमान परिवर्तन के लिए लुहारू से सीकर के मीटरगेज खंड पर एक सितम्बर को रेल बंद की गई थी। आमान परिवर्तन कार्य पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च 2013 निधारित र्है। आमान परिवर्तन के प्रथम चरण में छह अरब 53 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। लुहारू से सीकर के बीच सभी रेलवे स्टेशनों पर सिग्नल लगाने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।