Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jan 22, 2013 - 18:00:36 PM


Title - 23 व 26 जनवरी को डेढ़ घंटे तक बंद रहेगा ट्रेनों का परिचालन
Posted by : Mafia on Jan 22, 2013 - 18:00:36 PM

गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से 23 और 26 जनवरी को तिलक ब्रिज से हो कर गुजरने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों का परिचालन डेढ़ घंटे के लिए प्रभावित रहेगा.
इस दौरान दोनों दिन चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है. छह ट्रेनों को डायर्वट कर चलाया जाएगा.
लंबी दूरी की 11 ट्रेनों में से कुछ को 15 मिनट की देरी से तो कुछ का परिचालन रिहर्सल परेड समाप्ता होने के बाद होगा.
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार दोनों दिन सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक रेल रूट रिहर्सल परेड की वजह से प्रभावित रहेगा.
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन नई दिल्ली के बजाय पुरानी दिल्ली आएगी.
परेड के चलते नई दिल्ली- गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन 64449/8, तथा गाजियाबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेन 64423/64430 का परिचालन पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.
गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से सुबह साढ़े 10 से दोपहर बारह बजे तक नही चलेंगी ट्रेनें.