Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 13, 2013 - 08:56:30 AM


Title - 16 से शुरू होगा रेलवे का राजभाषा सप्ताह
Posted by : railgenie on Sep 13, 2013 - 08:56:30 AM

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे राजभाषा विभाग के तत्वावधान में 16 सितंबर से राजभाषा सप्ताह समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान विभागों में हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार पहले दिन तीसरे पहर 3.30 बजे रेलवे अधिकारी क्लब में मुख्य राजभाषा अधिकारी एचके अग्रवाल महाप्रबंधक कृष्ण कुमार अटल के संदेश का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान तुलसीदास पर साहित्यिक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 17 को दोपहर 11:30 बजे से वाणिज्य विभाग के प्रगति कक्ष में कर्मचारियों के लिए तथा 18 को तीसरे पहर 3 बजे से अधिकारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) राकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में दोपहर 11:30 बजे से लोकतंत्र और युवा विषय पर वाक प्रतियोगिता होगी। 19 को कार्मिक विभाग में तीसरे पहर 3:30 बजे से राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक होगी। 20 को सायं 6 बजे रेल अधिकारी क्लब में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।