Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 16, 2013 - 09:03:15 AM


Title - 15 दिन पहले मिलेंगे अनरिजर्व टिकट
Posted by : nikhilndls on Jan 16, 2013 - 09:03:15 AM

लखनऊ।। 12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ के श्रद्धालुओं को रेलवे ने विशेष सुविधा दी है। अब इलाहाबाद जोन के 12 स्टेशनों से श्रद्धालु 15 दिन पहले वापसी का अनरिजर्व टिकट खरीद सकेंगे।
नार्दर्न रीजन के सीनियर मैनेजर (कमर्शल) अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से इलाहाबाद आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने इस तरह की व्यवस्था की है, जिससे उन सबको परेशान न होना पड़े। इलाहाबाद जोन के जिन 12 स्टेशनों पर यह व्यवस्था की गई है, जिसमें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सूबेदारगंज, रामबाग, प्रयाग, दारागंज, प्रयागघाट, फाफामऊ,झूसी, छेवंकी और विन्ध्याचल शामिल हैं। रिटर्न टिकट की धनराशि रिफंड नहीं होगी।