Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 30, 2012 - 15:00:05 PM


Title - 'अकबर' हुआ ठीक, दिल्ली कूच
Posted by : nikhilndls on Sep 30, 2012 - 15:00:05 PM

'अकबर' हुआ ठीक, दिल्ली कूच

'अकबर' हुआ ठीक, दिल्ली कूच
अमृतसर से अटारी बॉर्डर तक ट्रायल की मंजूरी नहीं मिली
अमृतसर. यहां रेलवे वर्कशॉप में रिपेयर के लिए आया भाप इंजन 'अकबर' ठीक होकर शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गया। रेल अफसरों के मुताबिक यह ब्रॉडगेज पैसेंजर क्लास सिरीज का आखिरी इंजन है। अब इसे न तो रिपेयर करने वाले वर्कशाप हैं और न ही इसका कोई डिजाइन मौजूद है। रिपेयर के लिए सेवामुक्त कर्मचारियों की मदद ली गई।