| स्टैंड के बावजूद नो पार्किग में लग रहे वाहन by railenquiry on 26 December, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | स्टैंड के बावजूद नो पार्किग में लग रहे वाहन on 26 December, 2012 - 09:00 PM | |
बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर वाहन स्टैंड होने के बावजूद भी नो पार्किंग में वाहनों का जमावड़ा लग रहा है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि नो पार्किंग जोन में लग रहे वाहनों पर अकुंश लगा पाने में आरपीएफ व जीआरपी विफल साबित हो रही है। पूर्व में रेल परिसर में वाहन स्टैंड के नहीं होने की स्थिति में रेल प्रशासन नो पार्किंग में लगने वालों वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कई दुपहिया वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला था। बावजूद इसके इन दिनों यात्री अपने दो पहिया वाहन को नो पार्किंग में ही लगा रहे हैं। कभी-कभी तो ये अपना वाहन मुख्य द्वार के यत्र-तत्र लगा दे रहे हैं, इस कारण खासकर दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के आने के समय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कभी-कभी तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। | ||