| सहरसा रेलखंड में मालगाड़ी पटरी से उतरी by railgenie on 26 December, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | सहरसा रेलखंड में मालगाड़ी पटरी से उतरी on 26 December, 2012 - 09:00 PM | |
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड मेंधमहरा-कोपरिया स्टेशन के बीच मंगलवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। सूचना पर आनन-फानन उस होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया।समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अरूण मल्लिक के अनुसार सात घंटे बाद परिचालन बहाल किया गया। बोल्डर लदी मालगाड़ी सहरसा से आ रही थी, जिसका दो पहिया सुबह नौ बजे पटरी से उतर गया।इस कारण 13226 पटना-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 55560 समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी व हाटे-बजारे एक्सप्रेस को खगड़िया स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसी तरह सहरसा-अमृतसर 15209 जनसेवा एक्सप्रेस को भी कोपरिया स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे उक्त ट्रेनों पर सवार यात्री परेशान दिखे। बाद में सूचना पर सहरसा के सेक्शन इंजीनियर इलियास अंसारी सहित अन्य पहुंचे और शाम चार बजे उक्त बोगी के पहिये को पटरी पर पुन. चढ़ाकर परिचालन बहाल किया। | ||