| नई शताब्दी में औचक निरीक्षण 9945552 by railenquiry on 16 December, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | नई शताब्दी में औचक निरीक्षण 9945552 on 16 December, 2012 - 09:00 PM | |
फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम एमएम मीणा ने टीम के साथ मोगा से नई दिल्ली जाने नई शताब्दी का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मोगा से लुधियाना तक यात्रियों की संख्या काफी कम होने से सीनियर डीसीएम चिंतित दिखे। टीम के सदस्यों ने ट्रेन की सुविधा टॉयलेट में सफाई व पानी आदि की पड़ताल की। यात्रियों की शिकायत रही कि कैटरिंग की क्वालिटी सही नहीं है। ट्रेन में सफर कर रहे अमरीक सिंह रीका, मनप्रीत सिंह सिंह मोगा व रंजीत सिंह आदि ने कैटरिंग में परोसे जाने वाले खाद्य वस्तुओं की क्वालिटी में सुधार करने की मांग की। जिसके बाद टीम सदस्यों ने यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर में परोसे जाने वाली खाद्य वस्तुओं को चेक किया। इसके साथ ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के शिकायत भी दर्ज किए। इस संबंध में मीणा ने बताया कि यह रूटीन की चेकिंग थी। एसीएम ने बताया कि ट्रेन में सफर कर चुके यात्रियों की कैटरिंग व्यवस्था को घटिया होने व व्यवस्था में कमी होने की शिकायत काफी समय से विचाराधीन होने से शनिवार को चेक किया गया। मीणा ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों को जल्द दूर करवाया | ||