| धुंध में राह तलाश रही ट्रेन by nikhilndls on 26 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | धुंध में राह तलाश रही ट्रेन on 26 December, 2012 - 03:00 PM | |
लगातार बढ़ रही ठंड के साथ मोटी हो रही कोहरे की चादर ने ट्रेनों के परिचालन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लंबी दूरी की ट्रेनें काफी लेट चल रही है. लगातार इसमें इजाफा होता जा रहा है. आलम यही रहा तो आने वाले दिन में ट्रेन को रद्द करने की आशंका भी प्रबल हो गयी है.मंगलवार को यहां पहुंचने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट आठ घंटे लेट चल रही थी. इस ट्रेन को सुबह 11.25 बजे दरभंगा पहुंचना था. इस समय तक यह ट्रेन गोरखपुर में ही थी.इसी तरह जिस नई दिल्ली-दरभंगा 12562 स्वतंत्रता सेनानी को सोमवार की शाम 6.05 बजे आना था वह 18 घंटे देर से मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे दरभंगा आयी. 14674 शहीद अहले सुबह लगभग पौने पांच बजे 6 घंटे विलंब से पहुंची. कड़ाके की ठंड में घंटों ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है. | ||