| एक वर्ष का रियायती सीजन टिकट भी बनाएगा रेलवे 10061638 by riteshexpert on 22 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | एक वर्ष का रियायती सीजन टिकट भी बनाएगा रेलवे 10061638 on 22 January, 2013 - 12:00 PM | |
जागरण संवाददाता, लखनऊ : दैनिक यात्रियों को अब अपने मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकट के नवीनीकरण के लिए रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइनें नहीं लगानी होंगी। रेलवे वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणियों के दैनिक यात्रियों को अब छह माह और एक वर्ष की अवधि वाला सीजन टिकट भी जारी करेगा, जबकि मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकट की व्यवस्था भी पूर्व की तरह रहेगी। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल 2013 से लागू होगी। | ||