Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jan 26, 2013 - 03:00:15 AM


Title - पटियाला-जाखल रेलवे लाइन जल्द तैयार होगी : परनीत कौर
Posted by : ConfirmTicket on Jan 26, 2013 - 03:00:15 AM

पातड़ां  : पटियाला वाया पातड़ां जाखल रेलवे लाइन जल्द ही तैयार हो जाएगी। कई रेल मंत्रियों के बदले जाने के कारण यह प्रोजैक्ट बीच में ही लटक गया था अब इस लाइन को निकालने की बात चल रही है। इन विचारों का प्रकटावा विदेश राज्य मंत्री महारानी परनीत कौर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए किया। देश अंदर घट रही दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसा सख्त कानून बनाया जा रहा है जिसको सुन कर ही ऐसा घिनौने अपराध करने वाले लोग डर जाया करेंगे। इससे पहले परनीत कौर ने विश्वकर्मा मंदिर कमेटी द्वारा लगाए गए आंखों के चैकअप कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा मंदिर कमेटी द्वारा जहां रक्तदान कैंप लगाए जाते हैं वहां आंखों के आप्रेशन का कैंप भी लगाया गया है जोकि सराहनीय है। इसके बाद उन्होंने लाइन्ज क्लब द्वारा चलाए जा रहे आंखों के मुफ्त अस्पताल में लाई गई एक आधुनिक मशीन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक निर्मल सिंह समाना, तरसेम चंद बांसल चेयरमैन आर.टी.आई. सैल, मास्टर मेघराज घग्गा, रघबीर चंद गर्ग घग्गा, शीशपाल बिट्टू घग्गा, कुलवंत सोहल आदि उपस्थित थे।