Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 09, 2012 - 18:00:41 PM


Title - दो हॉकर समेत नौ गिरफ्तार
Posted by : Mafia on Sep 09, 2012 - 18:00:41 PM

खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल खड़गपुर थाना के जवानों ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में ट्रेनों में गैर जिम्मेदाराना तरीके से सफर कर रहे तीन रेल यात्री, महिला डिब्बे में सफर कर रहे तीन पुरुष यात्री, अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे दो हॉकर व अशोभनीय हरकत में एक व्यक्ति शामिल है। संबंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर आरोपियों का कोर्ट चालान कर दिया गया है।