Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 12:11:48 PM


Title - उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पांच दिन का विशेष टिकट निरिक्षण अभियान
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 12:11:48 PM

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मार्च के माह दूसरे सप्‍ताह में पॉच दिनो का विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्‍य वाणिज्‍य प्रबन्‍धक श्री विपिन कुमार सिंह के नेतृत्‍व में चलाये गये इस अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद, कानपुर, झाँसी तथा ग्वालियर परिक्षेत्रों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया तथा साथ ही गन्दगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी।इस अभियान के अंतर्गत कुल मिलाकर 2118 व्‍यक्तियों के विरूद्ध जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गयी तथा रू. 8,10,920/- का राजस्‍व अर्जित किया गया।
इस विशेष टिकट जांच अभियान से जहाँ एक ओर यात्रा टिकटों तथा प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री में अभूतपूर्व बृद्धि हुयी है वहीँ बिना टिकट चलने वालों में भय व्याप्त हुआ है इससे कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है।
माह मार्च में इलाहाबाद स्टेशन की टिकट बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3%, कानपुर स्टेशन पर लगभग 1%, झांसी स्टेशन पर लगभग 2.5% एवं ग्वालियर स्टेशन पर 7.7% की वृद्धि दर्ज की गयी।
टिकट जांच अभियान के दौरान देखा गया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों में छात्रों, महिलाओं के साथ तमाम सिपाही व वकील आदि यात्रा करते पाये गये। बिना टिकट पकड़ जाने के बावजूद यात्री सीधे तौर पर जुर्माना नहीं भरते तथा कई यात्री चेकिंग स्‍टाफ से अभ्रदता तक करने लगते हैं, परन्‍तु आरपीएफ के जवानों की सहायता से जुर्माना राशि वसूल कर ली जाती है |
-HINDI-