Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 25, 2012 - 06:19:34 AM


Title - असम हिंसा में 25 मरे, फिर निशाना बनी राजधानी एक्‍सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Jul 25, 2012 - 06:19:34 AM

कोकराझार (असम). असम में बोडो एवं अल्पसंख्यक प्रवासियों के बीच संघर्ष जारी है। पुलिस की गोलीबारी में आज चार और लोगों की मौत के साथ इस हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। हिंसा राज्‍य के 11 जिलों के करीब 500 गांवों में फैल गई है। करीब 60 हजार लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं (तस्‍वीरें)। वे शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं।   कोकराझार में सोमवार को दो शव बरामद किए गए। जिले में बेमियादी कर्फ्यू लगाया गया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया गया है। बीटीएडी के आईजीपी एसएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'राज्य में सोमवार को हिंसा की कई घटनाएं हुईं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कोकराझार है। यहां कर्फ्यू लगाया गया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।'