Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 13, 2013 - 15:01:27 PM


Title - हावड़ा-मुंबई रेलखंड की चार जोड़ी ट्रेनें अब नहीं जाएंगी इस रूट से
Posted by : eabhi200k on Jun 13, 2013 - 15:01:27 PM

हावड़ा-मुंबई रेलखंड के  खड़गपुर रेलवे स्टेशन से हो कर जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनें अब खड़गपुर नहीं जाएंगी। ये ट्रेनें अब खड़गपुर से पहले ही हिजली स्टेशन से मुड़ कर ओड़िशा की ओर चली जाएंगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डेनरिच के चीफ पैंसेजर ट्रांसपोटेशन मैनेजर मुकुल जैन ने इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम  को पत्र भेजा है। चार जोड़ी ट्रेनों दूसरे रूट से चलाने के बाद प्रत्येक ट्रेन के ठहराव में 20 से 30 मिनट बचाया है। दूसरी ओर रेलवे द्वारा बाईपास बनाए जाने के कारण सात किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। एक जुलाई से रेलवे द्वारा बनाई जा रही नई समय सारणी में इन ट्रेनों के रूट से खड़गपुर व अन्य स्टेशनों के नाम हट जाएंगे।
इन कारणों से नहीं जाएंगी ट्रेनें
इन चार जोड़ी ट्रेनों का इंजन खड़गपुर स्टेशन में बदला जाता है। यहां से ये ट्रेनें इस्ट कोस्ट रेलवे (ओड़िशा) की ओर जाती हैं। एक ट्रेन का इंजन बदलने में 20 से 30 मिनट तो लगता ही है। पांच से अधिक कर्मचारी भी इस काम लगते हैं। साथ ही ट्रैक जाम हो जाता है। खड़गपुर स्टेशन हो कर करीब 40 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं।  ऐसे में दूसरी ट्रेनों का समय हो जाने के बावजूद उन्हें स्टेशन के आउटर पर खड़ा हो कर प्लेटफार्म खाली होने तक इंतजार करना पड़ता है।
कब से ये ट्रेनें खड़गपुर की ओर नहीं जाएंगी
- पटना-पुरी एक्सप्रेस 12 जून
- पुरी-पटना एक्सप्रेस 17 जून
- पुरी-दरभंगा एक्सप्रेस 20 जून
- दरभंगा-पुरी एक्सप्रेस 22 जून
- पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 24 जून
- भुवनेश्वर-न्यू दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 जून
- न्यू दिल्ली-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 25 जून
मुख्यालय से आदेश आ गया है। चार जोड़ी ट्रेनें खड़गपुर से नहीं गुजरेंगी।
मनोज कुमार, सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन ऑपरे¨टग), चक्रधरपुर रेल मंडल