| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Nov 23, 2012 - 00:00:05 AM |
Title - रेलवे फ्रेट कारीडोर : जमीन अधिग्रहण के लिए अधिसूचनाPosted by : puneetmafia on Nov 23, 2012 - 00:00:05 AM |
|
|
बल्लभगढ़ :रेलवे की वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर परियोजना के लिए रेलवे ने 19 गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी किसानों की जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जानी है।वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर परियोजना के लिए रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में बल्लभगढ़ खंड के गांव प्रहलादपुर माजरा डीग, फतेहपुर बिल्लौच, लडौली, बहबलपुर, फफूंदा, दयालपुर, मच्छगर, बुखारपुर, नवादा तिगांव शामिल है। जबकि फरीदाबाद खंड के गांवों में तिगांव, नीमका, सदपुरा, फरीदपुर, खेड़ीकलां, नचौली, भोपानी, ढाढर, महावतपुर, लालपुर के किसान शामिल हैं। अब इस किसानों की जमीन का अवार्ड सुनाया जाना है। पिछली बार अधिसूचना जारी होने पर रेलवे के समक्ष 128 आपत्तियां आई थीं। रेलवे उसके निष्पादन की बात कह रहा है। |