Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Nov 21, 2012 - 06:00:28 AM


Title - बूढ़ा भाप रेल इंजन हुआ जवान कराई पर्यटकों को सैर
Posted by : riteshexpert on Nov 21, 2012 - 06:00:28 AM

चंडीगढ़। विश्व धरोहर ट्रेक कालका-शिमला पर चार वर्ष बार फिर से पर्यटकों को लेकर भाप का इंजन दौड़ेगा। इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते इंजन को रिपेयर के लिए पहले अमृतसर और बाद में कालका लाया गया। तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद इंजन का ट्रायल सफल हो गया है। इंजन दो बार टकसाल और एक बार घुम्मन रेलवे स्टेशन तक पहुंच चुका है। अब दोबारा पर्यटक भाप के इंजन (काला हाथी) में सफर का मजा ले सकेंगे।