| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jun 13, 2013 - 09:01:00 AM |
Title - बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा के लिए रेलवे से MoUPosted by : nikhilndls on Jun 13, 2013 - 09:01:00 AM |
|
|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में इस वर्ष 25 हजार यात्रियों को निशुल्क तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए देवस्थान विभाग और रेल मंत्रालय के उपक्रम आईआरसीटीसी के बीच समझौता पत्र (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर हुए। हर संभाग मुख्यालय से एक हजार यात्रियों को लेकर 18 डिब्बों वाली विशेष ट्रेन रवाना होगी। पहली ट्रेन एक महीने में रवाना हो जाएगी। यात्रियों के लिए चार दिन में विभाग आवेदन उपलब्ध करा देगा। जिन्हें पहली जुलाई को जमा कराना है। |