| बिहार: महिला नक्सलियों ने ट्रेन पर की अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की मौत by irmafia on 14 June, 2013 - 03:02 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | बिहार: महिला नक्सलियों ने ट्रेन पर की अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की मौत on 14 June, 2013 - 03:02 AM | |
नक्सलियों ने बिहार में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए जमुई से लखीसराय के बीच धनबाद-पटना इंटरसिटी वाया झाझा एक्सप्रेस पर हमला किया है। यह ट्रेन धनबाद से पटना जा रही थी। हमले में ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि आरपीएफ के एक जवान सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ट्रेन पर फायरिंग करके दो हथियार भी लूट लिए हैं। यह हमला दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ। जिस जगह पर नक्सलियों ने ट्रेन पर हमला किया, वह जगह पटना से 150 किलोमीटर दूर है। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल व आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मौके पर सीआरपीएफ की दो कंपनियां भेज दी गई हैं। | ||