Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 14, 2013 - 03:02:26 AM


Title - बिहार: महिला नक्‍सलियों ने ट्रेन पर की अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की मौत
Posted by : irmafia on Jun 14, 2013 - 03:02:26 AM

नक्‍सलि‍यों ने बि‍हार में एक बार फि‍र से सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धता बताते हुए जमुई से लखीसराय के बीच धनबाद-पटना इंटरसि‍टी वाया झाझा एक्‍सप्रेस पर हमला कि‍या है। यह ट्रेन धनबाद से पटना जा रही थी। हमले में ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि आरपीएफ के एक जवान सहि‍त पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि नक्‍सलि‍यों ने ट्रेन पर फायरिंग करके दो हथि‍यार भी लूट लि‍ए हैं। यह हमला दोपहर 1 बजकर 20 मि‍नट पर हुआ। जि‍स जगह पर नक्‍सलि‍यों ने ट्रेन पर हमला कि‍या, वह जगह पटना से 150 कि‍लोमीटर दूर है। हमले की सूचना मि‍लते ही सुरक्षा बल व आला अधि‍कारी मौके के लि‍ए रवाना हो गए हैं। अधि‍कारि‍यों के मुताबि‍क मौके पर सीआरपीएफ की दो कंपनि‍यां भेज दी गई हैं।
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक स्‍थानीय पत्रकार गौतम ने एक समाचार चैनल को फोन पर बताया कि सौ से ज्‍यादा माओवादि‍यों ने अचानक ट्रेन पर हमला कर दि‍या। हमले में 50 से ज्‍यादा महि‍लाएं भी थीं और उनके पास अत्‍याधुनिक हथि‍यार भी थे। हमले में सैकड़ों राउंड गोलि‍यां चलीं। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने नक्‍सलि‍यों के हमले का जवाब देने के लि‍ए फायरिंग की, पर वह ज्‍यादा देर तक नहीं चल पाई। उधर दूसरी तरफ हमले के बाद ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन छोड़कर फरार हो गया। गौतम का दावा है कि गोलीबारी में एक या दो यात्रि‍यों की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल, हमले में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अधि‍कारि‍यों के मुताबि‍क माओवादि‍यों ने यह हमला ट्रेन में चल रहे एस्‍कॉर्ट के हथि‍यार लूटने के लि‍ए कि‍या। सूचना मिल रही है कि माओवादी दो हथि‍यार लूटने में कामयाब भी हुए हैं।