Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 14, 2013 - 20:00:58 PM


Title - नवी मुंबई से CST का सफ़र सिर्फ 20 मिनट में!
Posted by : irmafia on Jun 14, 2013 - 20:00:58 PM

मुंबई. मुंबई के पूर्वी सबअर्ब और नवी मुंबई में रहने वाले लोगों का सफर अब आसान हो गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ईस्टर्न फ्री वे का उद्घाटन किया. ये फ्री वे लोगों के सफर के समय को आधा घंटा कम कर देगा.

17 किलोमीटर लंबा ये ईस्टर्न फ्री वे भारत का दूसरा सबसे लंबा फ्लाई-ओवर है और मुंबई में सबसे लंबा. बारिश के समय लोगों की दिक्कत को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे समय से पहले ही खोल दिया है. करीब 850 करोड़ रुपये की लागत से बना ये फ्री वे साउथ मुंबई के पी डीमेलो रोड को चेंबूर तक जोड़ता है.

हालांकि अभी 17 किलोमीटर लंबे इस फ्री वे का 14 किलोमीटर ही तैयार है. वडाला से चेंबूर तक का फ्री वे अभी नहीं बना है. फिर भी शहर के अंदर 14 किलोमीटर तक सिग्नल फ्री यात्रा बड़ी बात होगी.

वैसे इस फ्री वे पर भी कई सवाल भी उठ रहे हैं. जैसे साउथ मुंबई में जहां ये फ्री वे खत्म होता है वहां अक्सर जाम लगते हैं. फ्री वे पर एक्जिट बहुत कम है. यानी अगर कोई गाड़ी खराब हुई तो लंबा जाम लगना तय है. यहां तक क्रेन के पहुंचने के लिए भी रास्ता नहीं है. हालांकि इन छोटी दिक्कतों के बावजूद ये फ्री वे बारिश में बड़ी राहत बनकर आया है.