| धनबाद-पटना इंटरसिटी पर नक्सलियों का हमला=सीआरपीएफ ने इलाके में कॉबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है by riteshexpert on 14 June, 2013 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | धनबाद-पटना इंटरसिटी पर नक्सलियों का हमला=सीआरपीएफ ने इलाके में कॉबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है on 14 June, 2013 - 12:01 AM | |
जमुई जिले में नक्सलियों ने ट्रेन को हाईजैक करने की कोशिश की है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने धनबाद-पटना इंटरसिटी पर हमला किया है.हमला भलुई स्टेशन पर किया गया है. हमले में ड्राइवर और गार्ड को गोली लगी है. नक्सलियों के हमले में एक आरपीएफ जवान शहीद हो गया है. नक्सलियों ने आरपीएफ जवानों से हथियार भी लूट लिये है. इस हमले को 100 से 150 नक्सलियों ने अंजाम दिया है. रेल लाइन के दोनों ओर का परिचालन को फिलहाल रोक दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बडे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं.रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने कहा है कि ट्रेन के लगभग दो हजार यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों का यह हमला दोपहर लगभग सवा एक बजे हुआ.नक्सलियों के कब्जे से ट्रेन को निकाल लिया गया है. इंटरसिटी क्यूल स्टेशन पहुंचने वाली है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पुलिस के जवानों से हथियार छीनने के लिए हमला किया.बिहार के डीजीपी ने घटना की पुष्टि की है. अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में ड्राइवर, गार्ड सहित पांच लोग जख्मी हुए हैं.यात्रियों को ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर उतार दिया गया है. यात्रियों के परिजन बता रहे हैं कि यात्री काफी सहमे हुए हैं. ट्रेन में यात्रियों की संख्या दो हजार से अधिक बताई जा रही है.नक्सली फायरिंग के साथ-साथ लाल सलाम का नारा लगा रहे हैं. खबर हैं कि सीआरपीएफ की दो कंपनियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. जमुई के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को अगवा किए जाने की पुष्टि की है.सीआरपीएफ ने इलाके में कॉबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसके कारण नक्सली अब पीछे हट गये हैं. | ||