| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Nov 19, 2012 - 06:00:04 AM |
Title - ट्रेन और बसों में यात्रियों की रेलाPosted by : Mafia on Nov 19, 2012 - 06:00:04 AM |
|
|
गोरखपुर। दीपावली के बाद अब छठ पर्व के लिए आने वाले यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। ट्रेनें ठसाठस जा रही हैं तो बस में जाने के लिए भी यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें नाकाफी साबित हो रही है। स्लीपर बोगियों का हाल जनरल बोगी जैसा हो गया है। रिजर्वेशन बोगियों में वेटिंग की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। |