Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Nov 14, 2012 - 12:00:26 PM


Title - टे्रन पर पत्थर फेंका,यात्री घायल
Posted by : railenquiry on Nov 14, 2012 - 12:00:26 PM

टे्रन पर पत्थर फेंका,यात्री घायल

  सवाईमाधोपुर। गंगापुर सिटी स्टेशन के पास किसी के द्वारा चलती टे्रन पर पत्थर फेंकने से एक यात्री घायल हो गया। यहां जीआरपी ने मामला दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

हैड कांस्टेबल रमनलाल ने बताया कि यूपी के पालनपुर निवासी बलराम पुत्र लक्ष्मण सियालदह से सवाईमाधोपुर की ओर आ रहा था। वह टे्रन में खिड़की के पास बैठा था। इस दौरान गंगापुर सिटी के पास किसी ने पत्थर फेका। इससे यात्री के हाथ में चोट लग गई।