| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Nov 19, 2012 - 12:00:59 PM |
Title - जंक्शन पर 12 वें जेटीबीएस काउंटर का उद्घाटनPosted by : railgenie on Nov 19, 2012 - 12:00:59 PM |
|
|
स्टेशन रोड स्थित श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के उपर रविवार को जेटीबीएस का 12 वें काउंटर का उद्घाटन दानापुर रेल मंडल प्रबंधक ललित मोहन झा ने किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि इस तरह के काउंटर खुलने से यात्रियों को टिकट लेने में काफी सहूलियत होगी। जेटीबीएस काउंटर पर अधिक भीड़ न रहने के कारण यात्री आराम से अनारक्षित टिकट ले सकते हैं।मंडल रेल प्रबंधक श्री झा ने कहा कि यह दानापुर मंडल का 12 वां काउंटर है। शीघ्र ही दो और काउंटर खोले जाएंगे। इस काउंटर से टिकट लेने पर यात्रियों को प्रति टिकट एक रुपये अधिक चुकाना होगा। जो काउंटर संचालक को बतौर कमीशन मिलेगा। इस मौके पर बुकिंग पर्यवेक्षक आरके सिन्हा समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे। |