Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 13, 2013 - 23:30:07 PM


Title - छह मौतें: बम विस्‍फोट कर ट्रेन रुकवाई और दनादन गोलियां बरसाने लगीं नक्‍सली महिलाएं
Posted by : RailXpert on Jun 13, 2013 - 23:30:07 PM

पटना. नक्‍सलि‍यों ने गुरुवार को दो हमले कर छह लोगों की जान ले ली। बि‍हार में एक बार फि‍र से सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धता बताते हुए जमुई से लखीसराय के बीच धनबाद-पटना इंटरसि‍टी एक्‍सप्रेस पर हमला किया। यह ट्रेन धनबाद से पटना जा रही थी। हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक, अमित कुमार पटना के पत्रकार नगर थाने में पदस्‍थापित दारोगा थे। ट्रेन का गार्ड गार्ड केपी सिंह और चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरा हमला महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में हुआ, जहां पुलिस पार्टी पर हमला कर नक्‍सलियों ने तीन लोगों की जान ले ली। (देखि‍ए बिहार में हुए हमले के बाद की ताजा तस्‍वीरें)

बताया जाता है कि जमुई में ही कुछ माओवादी ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में सवार हो गये थे। जैसे ही ट्रेन कुंधार हॉल्ट पहुंची, तय योजना के अनुसार माओवादियों ने बम फोड़ना शुरू कर दिया। जोरदार आवाज होने के बाद गाड़ी ठहर गयी। इसके बाद माओवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाने वाले नक्‍सलियों में कई महिलाएं शामिल थीं। हमले का सामना करने के लिए एस्कार्ट पार्टी तनिक भी तैयार नहीं थी। माओवादी