Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 13, 2013 - 23:30:12 PM


Title - MP: सड़क दुर्घटना में IAS टी. धर्माराव, उनकी पत्नी सहित तीन की मौत
Posted by : eabhi200k on Jun 13, 2013 - 23:30:12 PM

भोपाल. प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस टी. धर्माराव और उनकी पत्नी विभाराव के साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ की धर्मपत्नी की गुरुवार को लेह-लद्दाख में एक दुर्घटना में मौत हो गई. धर्माराव और उनकी पत्नी लेह-लद्दाख भ्रमण के लिए अपने बच्चों और मित्रों के साथ आए थे.

इनके साथ में लोकायुक्त आईजी अशोक अवस्थी और उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ शिवेंद्रसिह और उनकी पत्नी भी साथ में थी. इनोवा से यह लोग पहाड़ी इलाके का भ्रमण कर रहे  थे. इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से इनोवा लगभग 350 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस दौरान गाड़ी में बैठे धर्माराव और उनकी पत्नी विभाराव और श्रीमति शिवेद्र सिंह की वहीं पर मौत हो गई. जबकि अशोक अवस्थी और उनकी पत्नी के अलावा शिवेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए है. जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है.

घटना के समय धर्माराव के बच्चे होटल में ठहरे हुए थे. इधर दिल्ली स्थित आवास कार्यालय ने बताया है कि धर्माराव दंपत्ति के शव एयर टेक्सी से उनके परिजन के अनुसार भिजवाने के इंतजाम किए जा रहे है.

धर्माराव 1989 बैच के आईएएस थे. फिलहाल वे भोपाल में उद्योग आयुक्त और लघु उद्योग निगम के एम.डी. के पद पर पद्स्थ थे. दुर्घटना का समाचार भोपाल मंत्रालय में मिलने से यहां पर शोक की लहर छा गई. सीएम के मुख्यसचिव मनोज श्रीवास्तव लेह प्रशासन के संपर्क में है.