Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 09, 2013 - 11:57:13 AM


Title - - सेना भर्ती मेला में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें - Amar Ujala
Posted by : nikhilndls on Sep 09, 2013 - 11:57:13 AM

इलाहाबाद। प्रतापगढ़ में चलने वाले सेना भर्ती मेला में युवाओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है। युवाओं की भीड़ साधन न मिलने पर बवाल न काटे, इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन सात और आठ सितंबर को इलाहाबाद जंक्शन से दो स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसमें एक ट्रेन एक्सप्रेस और दूसरी फास्ट पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। उधर, प्रयाग चलने वाली फैजाबाद की दोनों पैसेंजर और पीआरएल में भी दो-दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे प्रशासन के मुताबिक भर्ती मेला में कौशाम्बी और इलाहाबाद के युवकों की भर्ती के दिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे दोनों जिलों के युवक आसानी से प्रतापगढ़ पहुंच सकें और वापसी कर सकें। सात सितंबर को पहली ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन से सुबह 10.50 बजे छूटेगी। यह गाड़ी प्रयाग स्टेशन पर रुकते हुए 12.30 बजे प्रतापगढ़, 13.40 बजे सुल्तानपुर और 15.25 बजे फैजाबाद पहुंचाएगी। उसी दिन फैजाबाद से शाम 4.30 बजे छूटेगी और 17.57 बजे सुल्तानपुर, 19.10 बजे प्रतापगढ़, 22.35 बजे प्रयाग और 22.50 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचाएगी। 14 कोचों की इस ट्रेन में छह स्लीपर, पांच जनरल, एक एसी (लॉक) और दो एसएलआर डिब्बे रहेंगे। आठ सितंबर को दूसरी स्पेशल ट्रेन भी इलाहाबाद जंक्शन से सुबह 10.50 बजे और वापसी में फैजाबाद से शाम 4.30 बजे छूटेगी। अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेन के आने-जाने का समय निर्धारित किया गया है।