| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jun 19, 2013 - 15:01:31 PM |
Title - - सुबह की ऊंचाहार आधी रात को आईPosted by : nikhilndls on Jun 19, 2013 - 15:01:31 PM |
|
|
इलाहाबाद। चंडीगढ़ से इलाहाबाद आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस मंगलवार को बीच रास्ते में फंस गई। बताते हैं कि यह गाड़ी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकलने के कारण चंडीगढ़ से ही देरी से रवाना की गई। फिलहाल, सुबह 11.20 बजे जंक्शन पहुंचने वाली यह गाड़ी रात 11 बजे तक इलाहाबाद जंक्शन पर नहीं पहुंच सकी। बताते हैं कि शाम छह बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से छूटी है। इसके कारण जंक्शन से 2.15 बजे छूटने वाली इस ट्रेन को पकड़ने वाले यात्री दोपहर में ही जंक्शन पर पहुंच गए लेकिन ट्रेन के लेट होने के कारण आधी रात तक सभी प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे। दोपहर में स्टेशन पर इस बात की भी सूचना नहीं थी कि यह गाड़ी इलाहाबाद कब तक आएगी। दूसरी ओर इलाहाबाद से ऊंचाहार-उन्नाव के रास्ते कानपुर जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रवाना की गई। बताते हैं कि सुबह भी यह ट्रेन देर से आई थी। फाफामऊ रेलवे का स्टेशन की सिग्नल प्रणाली मंगलवार की शाम को फेल हो गई। शाम करीब 8.10 बजे लखनऊ छोर के प्वाइंट खराब हो गए। इसके कारण सिग्नल प्रणाली भी बंद हो गई। सिग्नल काम न करने के कारण बरेली-लखनऊ से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस आउटर पर ही खड़ी हो गई। यह गाड़ी करीब 40 मिनट तक आउटर पर फंसी रही। बाद में इसे मैनुअली ऑपरेट कर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से रिजर्वेशन का एक डिब्बा रेलवे ने हटा दिया है। ट्रेन में अब रिजर्व रिजर्व चेयरकार के रूप में एक ही डिब्बा लगाया जा रहा है। रेलवे अफसरों के मुताबिक कोच लगाने के बाद भी रिजर्व कोच में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी। यात्रियों के न मिलने के कारण ही एक चेयरकार कोच हटाया गया है। |